कपिल Vs कृष्णा...उतारी कपिल की इज़्जत...अब खुद की इज़्जत बचा रहे!
[टेलीविजन] बड़बोलापन अच्छी चीज़ नहीं होती और ये शायद कॉमेडी नाइट्स लाइव के होस्ट कृष्णा अभिषेक को नहीं समझ आई। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा मैदान छोड़कर भाग गए। वो जलते थे कि सुपरस्टार्स कॉमेडी नाइट्स बचाओ में क्यों आते हैं।
लेकिन उनके पहले एपिसोड को दर्शकों ने ट्विटर पर धो डाला। वहीं कृष्णा के बयान से जहां कपिल फैन्स दुखी हैं, वहीं खुद कृष्णा फैन्स को भी उनका ये एटीट्यूड ज़्यादा पसंद नहीं आया।
[Oooo:तो सलमान खान ने हड़प ली कपिल की दुकान!]
मामले को संभालने के लिए कलर्स सीईओ राज नायक को उतरना ही पड़ा। उन्होंने कहा कि कपिल बहुत ही अच्छे आदमी हैं पर उनकी डिमांड चैनल पूरी नहीं कर पा रहा है। उनके शो का नाम शुरू से ही कॉमेडी नाइट्स था लेकिन चैनल ने इसे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल किया जिससे दर्शक उनसे जुड़ पाए।
लेकिन फिर उनकी डिमांड बढ़ने लगीं और स्टार बनने के बाद उनके पास वक्त की कमी हो गई। उन्होेंने खुद ही शो छोड़ने का फैसला कर लिया। खैर सच्चाई केवल इतनी है कि फैन्स कपिल की जगह कृष्णा को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।
देखिए कपिल के कुछ सुपर फनी JOKES -


Click it and Unblock the Notifications











