कपिल शर्मा शो की जल्द ही होगी वापसी? कृष्णा अभिषेक ने दिया हिंट!
सोनी टीवी का सबसे धमाकेदार शो द कपिल शर्मा शो को लेकर लगातार चर्चा है। कुछ महीनों पहले ये शो ऑफ एयर कर दिया गया था लेकिन ऐसा कहा जा रहा था कि कुछ समय के बाद ये फिर से धमाकेदार एंट्री मारेगा। हालांकि फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो कि द कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए काफी बेहतरीन है। जो लोग इंतजार कर रहे थे उनके लिए राहत देने वाली है।
पहलाज निहलानी लेंगे रेस्टोंरेट के खिलाफ एक्शन, खाना खाकर होने लगीं थीं खून की उल्टियां!
गौरतलब है कि कृष्णा अभिषेक जो कि इस शो का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सपना का रोल करते हैँ। उन्होने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में हिंट दिया गया जिससे पता चलता है कि ये शो काफी जल्दी आने वाला है।

कृष्णा ने बीते सीजन के पहले एपिसोड का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होने लिखा है कि.. 'हमारा पहला एपिसोड हुआ तो मैं बहुत उत्साहित और डरा हुआ था। सबसे पहले मुझे एक करोड़ देने के लिए कहा गया था।
हम बहुत जल्द आ रहे हैँ।' इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कृष्णा ने फैंस की उम्मीदों पर एक पोस्ट किया है। गौरतलब है कि इस शो के ऑफ एयर होने की खबर आने के बाद लोगों ने कई तरह की बातें की थीं।
इसका एक कारण कपिल शर्मा की पत्नी को माना जा रहा था जो कि उस वक्त मां बनने वालीं थीं। कपिल शर्मा फिर से सबको हसाने काफी जल्द वापस आ रहे हैँ। इसके अधिकारिक ऐलान का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications