कृष्णा के पिता का हुआ अंतिम संस्कार..गोविंदा के साथ कई स्टार्स पहुंचे
कॉमेडियन कृष्णा के पिता का शुक्रवार को संस्कार हुआ। इस दौरान बॉलीवुड और टेलिवीज़न के जाने माने चहरे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। कृष्णा के पिता आत्मप्रकाश शर्मा ने शुक्रवार सुबह 10.40 बजे आखिरी सांस ली थी। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

इस दौरान कृष्णा अभिषेक उनकी पत्नी कश्मीरा शाह और बहन आरती सिंह के अलावा फ्यूनरल में गोविंदा, उनके भाई कीर्ति कुमार, बेटे यशवर्धन आहूजा दिखाई दिए।
हिना खान की वजह से 'ये रिश्ता..की' टीम ने लिया ये फैसला..SAD!
कृष्णा के सबसे करीबी को-स्टार भारती सिंह और सुदेश लेहरी भी अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। रागिनी खन्ना, समीर सोनी, नीलम सोनी, करण सिंह ग्रोवर भी इस दौरान मौजूद थे।
#BiggBoss10..सलमान खान पहुंचे स्पेस में..देखें वीडियो!
कृष्णा के अलावा आत्मा प्रकाश शर्मा को एक बेटी आरती भी हैं. वे भी एक टीवी अभिनेत्री हैं। आत्मा प्रकाश शर्मा का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया गया जिसमें अभिनेता गोविंदा पूरे परिवार संग नज़र आएं। आपको बता दें कि आत्मा प्रकाश शर्मा अभिनेता गोविंदा की बहन के हसबैंड थे।
गौरतलब है कि कृष्णा और उनकी बहन आरती ने हाल ही में पिता आत्मा प्रकाश शर्मा का 75वां जन्मदिन मनाया था। कृष्णा की 'वाइफ' कश्मीरा शाह ने इंस्टा पर बर्थडे मनाने की तस्वीरें शेयर की थीं।
आपको बता दें कि मशहूर कॉमेडियन कृष्णा कई टीवी शो में काम कर चुके हैं साथ ही उन्होनें बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications




