"हां...हम साथ काम कर रहे हैं...समझ लीजिए शाहरूख - सलमान की फिल्म!"
टीवी का सबसे बड़ा झगड़ा खत्म होने जा रहा है और इस एक्टर की मानें तो इसका मतलब है कि बस अब शाहरूख सलमान एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं!
कुछ लोग होते हैं जो खुद की कीमत कम आंकते हैं लेकिन कुछ लोग होते हैं जो खुद की कीमत बहुत ही ज़्यादा आंक लेते हैं। और इसी दूसरी वाली कैटेगरी में आते हैं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक।
कपिल शर्मा के साथ उनका झगड़ा तो जगज़ाहिर है। हालांकि उनकी इज़्जत तब उतर गई जब उनके मामा गोविंदा भी उनके शो की बजाय कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे। वहीं स्टार्स ने भी कृष्णा के शो को बद्तमीज़ कहकर उसे बॉयकॉट करना शुरू कर दिया।

अब कृष्णा वापस ज़मीन पर आ चुके हैं और सूत्रों की मानें तो जल्द ही वो और कपिल शर्मा एक साथ किसी शो में दिख सकते हैं। इस बारे में कपिल को तो कुछ नहीं कहना है लेकिन कृष्णा ज़रूर इस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हां, लोग हमें साथ में देखना चाहते हैं और हम दोनों का एक साथ आना मतलब समझ लीजिए कि शाहरूख और सलमान एक साथ फिल्म कर रहे हैं!
[#JustIn: इतना बढ़ चुका दो सुपरस्टार्स का झगड़ा की पूरी 'Picture' ही खत्म !]
वहीं कृष्णा का ये भी कहना है कि स्टैंड अप कॉमेडी में कपिल नंबर वन है। पर हां अगर एक्टिंग की बात आती है तो मैं मानता हूं कि मैं उसको कड़ी टक्कर दे सकता हूं।
वैसे अब जिस कृष्णा अभिषेक के सुर इतने बदले हैं, जानिए एक साल पहले वो क्या क्या बकवास बोला करते थे -


Click it and Unblock the Notifications