बहन आरती के साथ गंदी हरकत पर भड़के कृष्णा अभिषेक कहा- मुझे बिग बॅास के घर भेजो नहीं तो
Recommended Video
Bigg Boss 13: Krushna Abhishek lashes out at Siddharth Dey for insulting Aarti Singh | FilmiBeat
बिग बॅास 13 बड़े तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसके अनुसार शो में हर कोई अपनी गेम खुले तौर पर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते सप्ताह बिग बॅास 13 के घर में बड़ी कंट्रोवर्सी हुई जब टास्क के दौरान लेखक सिद्धार्थ डे ने आरती सिंह पर अश्लील कमेंट किए।
वो भी एक नहीं कई बार। हालांकि गलती का अहसास होने पर सिद्धार्थ डे ने माफी भी मांग ली। लेकिन आरती ने उन्हें माफ नहीं किया। फैंस को ये उम्मीद थी कि वीकेंड का वार पर सलमान सिद्धार्थ डे को कड़ी फटकार जरूर लगायेंगे।

लेकिन सलमान ने आरती को समझाने की कोशिश की कि सिद्धार्थ डे ने ये सिर्फ टास्क के दौरान किया। उनका बोलना का मतलब वो कतई नहीं था। अब इस पूरे मामले पर कृष्णा अभिषेक की प्रतिक्रिया सामने आयी है।


Click it and Unblock the Notifications