..................... KRK lashes out on hina khan for conversion into sanatan after wedding sars no need to defamne khan name - Hindi Filmibeat

सनातन धर्म अपनाकर Hina Khan बनी Hina Mishra, भड़के KRK बोले- ख़ान नाम को बदनाम ना करें!

Hina Khan

Hina Khan Converts TO Sanatan: टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान की शादी जितनी सिक्रेट रही उतनी ही ज्यादा वायरल उनकी शादी की तस्वीरें हुईं। इसके साथ ही कैंसर के बीच हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी कर हिना खान ने एक नई ही लव स्टोरी लिख दी है। अब हिना खान शादी के लिए अपने धर्म परिवर्तन को लेकर छाई हुई हैं। हालांकि हिना खान ने इसे लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं लिया किया है केलिन कमाल राशिद खान (KRK) हिना खान के कथित धर्म परिवर्तन पर काफी आक्रमक दिखाई दे रहे हैं।

एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके ने भी कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने हिना खान को सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने हिना और रॉक की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हिना को सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई।' अब केआरके ने X पर एक और पोस्ट की है. उन्होंने हिना से सरनेम बदलने के लिए रिक्वेस्ट की है। केआरके ने लिखा, 'क्योंकि हिना खान ने सनातन धर्म अपना लिया है तो उसे अपना नाम भी बदलकर हिना तिवारी, हिना शर्मा, हिना मिश्रा और हिना नौटंकी रख लेना चाहिए। मैं हिना से रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि खान नाम को बदनाम न करे।'

इसके बाद जब एक यूजर ने केआरके से सवाल किया कि उन्हें हिना के दूसरे धर्म में शादी को लेकर इतना बुरा क्यों लग रहा है तो इस पर उन्होंने लिखा था, 'भाई साहब मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा। शादी हिना ने की है, तो मुझे क्यों बुरा लगेगा। मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूं कि अगर उन्होंने घर वापसी की है, तो पूरी घर वापसी करे। अधूरी घर वापसी करना ठीक नहीं है। अगर वो अपना नाम हिना जायसवाल रख लेंगी, तो पूरी घर वापसी हो जाएगी।'

बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल लंबे समय से साथ में हैं। दोनों की मुलाकात शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। हिना खान और रॉक जायसवाल में पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार हुआ। दोनों ने हर अच्छे-बुरे वक्त में एक-दूसरे का साथ निभाया। हिना कैंसर से जंग लड़ रही हैं, रॉकी उनके साथ ढाल की तरह खड़े हुए हैं।

कैंसर की जंग के बीच ही हिना खान से शादी कर रॉकी ने प्यार की नई परिभाषा गढ़ दी है। शादी में हिना खान ने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी लगवाई थी और साथ ही मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इस आउटफिट में हिना खान बेहद ही प्यारी लग रही थीं।

Read more about: hina khan krk bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X