बिग बॉस से बाहर आते ही पायल मलिक के तलाक वाली खबर पर आया कृतिका मलिक का रिएक्शन, Video

kritika malik payal malik armaan malik

अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक एक साथ बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 पर पहुंचे थे। हालांकि कुछ समय के बाद पायल मलिक घर से बेघर हो गईं थीं।

जैसे ही वो बाहर आईं कुछ दिनों बाद खबरें आईं कि वो अरमान मलिक से तलाक लेना चाहती हैं। कई वीडियो सामने आए और पायल ने ऐसा क्लेम किया। इसके अलावा ये भी कहा था कि वो प्रेग्नेंट हैं, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई थी इसके बारे में कोई नहीं जानता।

अब बिग बॉस के घर से आने के बाद पायल और अरमान के तलाक वाली बात पर कृतिका मलिक का रिएक्शन सामने आया है।

क्या बोलीं कृतिका मलिक?

कृतिका मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''नहीं मुझे इस बात पे यकीन नहीं हुआ है। मैं घर के अंदर हूं, 40 दिन से घर के अंदर हूं और अचानक से कोई पायल के तलाक वाली बात बोलता है। ये मेरी लिए काफी शॉकिंग थीं और इसकी वजह से मैं दो दिन काफी ब्रेक डाउन रही, इमोशनली मैं जूझ रही थी उस घर के अंदर और मैं इस चीज को अपने दिल को समझा रही थी। मेरे दिल में यही बात थी कि क्या पता ये बात सच हो या ना हो। मेरे मन था कि मैं बाहर जाऊं और पायल से सीधे बात करूं। जैसे ही मैं बाहर निकली मैने स्टेज पर ही पायल से पूछा, तू ठीक है तो उसने कहा हां मैं ठीक हूं, बाकी बात बाद में।''

तलाक को लेकर मुकरी गईं थीं पायल

गौरतलब है कि कि पायल मलिक जब घर से बाहर निकली थीं तब से वह अपने और अरमान के तलाक की बात कर रही थीं। जी हां, हेट कमेंट्स सुनने के बाद पायल ने फैसला किया कि वह अरमान मलिक के बाहर आते ही उनसे दूर हो जाएंगी।

वह अपने बच्चों को हेट कमेंट्स का शिकार होते नहीं देख सकतीं। पायल मलिक तालक की खबर के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई थीँ। लेकिन बाद में उन्होने इससे इंकार कर दिया था। आप देखिए कृतिका मलिक का रिएक्शन..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X