BB OTT 3: छोटे चुस्त कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई कृतिका मलिक, हरकते देख लोग बोले- कुछ कह दिया तो लड़के गलत..

Kritika Malik Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने फिनाले के काफी करीब आ चुका है और आपको बता दें कि इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट अरमान मलिक और उनकी पत्नियों पायल और कृतिका रहे। हालांकि पहले हफ्ते में ही पायल मलिक को शो से बाहर कर दिया गया था और फिर अरमान और कृतिका शो में बने रहे।
यूट्यूब पर भी अरमान से लेकर उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका की वीडियो भी जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। अब एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिल रहा है और कृतिका की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट एक्सरसाइज कर रहे हैं।
इस दौरान कृतिका मलिक भी एक्सरसाइज करती हुई और अपनी बॉडी को स्ट्रेच करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान कृतिका ने बहुत ही छोटी और क्रॉप टॉप पहनी हुई है और इसके साथ में उन्होंने स्ट्रेचेबल शॉर्ट्स पहनी हुई है। इस दौरान वीडियो में शिवानी कुमारी भी नजर आ रही है।
इस वीडियो पर कैप्शन लिखा हुआ है कि छोटे कपड़े को घर भेज दिया है और अब वह बड़े कपड़े पहन रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग तो कृतिका को खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके छोटे कपड़ों को लेकर खूब टिप्पणी भी की जा रही है। एक शख्स ने लिखा "कुछ कह दिया तो लड़के गलत"।


Click it and Unblock the Notifications











