Armaan Malik: अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के बच्चों का उनकी सौतन कृतिका ने किया घर में जोरदार स्वागत

Armaan Malik: जाने माने फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपने बच्चों को लेकर काफी चर्चा में बनें हुए हैं। जाहिर है कि 20 दिनों में 3 बच्चों के पिता बनें है अरमान मलिक, उनकी पहली पत्नी पायल ने दो बच्चों को जन्म दिया और उनकी दूसरी पत्नी कृतिक ने एक बच्चे को जन्म दिया है। हाल ही में जब पायल अपने दोनों बच्चों के साथ घर आई तो उनकी सौतन ने उनका घर में जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि, 6 अप्रैल 2023 को अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बेटे जैद का वेलकम किया था, जिसके 20 दिन बाद 26 अप्रैल को अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया।
30 अप्रैल 2023 को अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल से एक व्लॉग साझा किया, जिसमें देखा जा सकता है कि कृतिका ने पायल के जुड़वा बच्चों का घर में शानदार स्वागत किया। वीडियो में कृतिका और पायल को मैचिंग आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है।
कृतिका के इस ग्रैंड वेलकम को देखकर पायल बहुत खुश हो गईं और उनकी काफी तारीफ भी की। पायल ने यह भी कहा कि वह उनका इतना शानदार स्वागत नहीं कर पाई थीं, लेकिन वह जानती थीं कृतिका उनके वेलकम को भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी।
पायल को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनकी बेटी के आने से अब उनकी जिंदगी और भी बेहतर हो जाएगी। इससे पहले, 29 अप्रैल 2023 को अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें वह कृतिका के साथ एक प्रैंक करते हुए नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications
