पायल की डेढ़ साल की बेटी 'Tuba' को ब्यूटी पार्लर ले गईं कृतिका मलिक, बदल दिया पूरा रूप रंग, VIRAL VIDEO

kritika malik tool payal's daughter tuba to beauty parlour: अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं। तीनों ही यूट्यूब पर अपने वीडियोज़ शेयर कर लाइमलाइट बटोरते हैं। मलिक फैमिली के डेली व्लॉग्स जमकर सुर्खियों में आते हैं। साथ ही उनकी इंस्टाग्राम रील्स भी लाइमलाइट में रहती हैं।
अरमान, पायल और कृतिका के साथ-साथ उनके बच्चे और उन बच्चों की केयर टेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिनों लक्ष्य के वीडियो या बच्चों के वीडियो सुर्खियों में आ जाते हैं। फिलहाल तो बच्चों में से तूबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृतिका और पायल मलिक मिलकर अपनी बेटी तूबा को ब्यूटी पार्लर ले गई हैं।
तूबा को ब्यूटी पार्लर ले गईं पायल-कृतिका
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डेढ़ साल की तूबा को ब्यूटी पार्लर ले जाकर उनका मेनिक्योर पेडीक्योर करवाया जा रहा है। वहीं तूबा भी खुद से नेल पेंट सलेक्ट करके लगवाती हैं। तूबा का यह वीडियो कई लोगों को पसंद आ रहा है तो कभी लोगों को यह जरा भी अच्छा नहीं लग रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
तूबा का वीडियो देख गुस्साए लोग
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है तूबा कितनी क्यूट है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा तूबा को बच्चों को तो बचपन से ही इन सबका शौक हो जाता है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये वीडियो जरा भी अच्छा नहीं लग रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- बच्चों के साथ इस तरह का खिलवाड़ करना अच्छा नहीं तो वहीं दूसरे ने कहा- वो बस डेढ़ साल की है उसे तो छोड़ दो। उसे भी लाइमलाइट में लाना है।


Click it and Unblock the Notifications











