..................... kritika Malik share bedroom bathroom photos with Armaan Malik on her wedding anniversary, see photos - Hindi Filmibeat

Kritika Malik ने वेडिंग एनिवर्सरी पर Armaan Malik संग शेयर कीं प्राइवेट बाथरूम फोटोज़, तस्वीरें देख भड़के लोग

kritika Malik

kritika Malik shared romantic photos with Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके अरमान मलिक अब अपनी पुरानी लाइफ में वापस लौट चुके हैं। जी हां, अरमान और उनकी दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर पहले की तरह रील शेयर कर रही हैं और अपने डेली ब्लॉग यूट्यूब पर डालती हैं।

लेकिन हाल ही में कृतिका मलिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। जी हां, वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृतिका और अरमान बेहद ही रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें खिंचवाते नजर रहे हैं। अरमान कभी कृतिका को किस कर रहे हैं तो कभी वह कृतिका से साथ शैंपेन पीते नजर आ रहे हैं।

कृतिका ने शेयर कीं रोमांटिक फोटो
कृतिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि कपल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए किसी खास लोकेशन पर गए हैं, लेकिन कृतिका ने होटल रूम की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। अरमान और कृतिका दोनों ही बाथरोब पहने नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कृतिका कैप्शन में लिखती हैं 'मेरी जिंदगी मेरा परिवार, शादी की सालगिरह मुबारक हो जान' इसी के साथ ही कृतिका हार्ट इमोजी भी बनाती हैं।

तस्वीरें देख पायल मलिक ने किया कमेंट
कृतिका की इन तस्वीरों पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। पहले तो कृतिका की तस्वीरें देख पायल मलिक ने ही कमेंट किया है। पायल हार्ट इमोजी बनाकर कृतिका की तस्वीरों की तारीफ करती हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सबसे बड़ा दिल तो पायल का है जो ऐसी तस्वीरें देख कर भी कमेंट कर रही हैं तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा मानना पड़ेगा जरा भी शर्म नहीं है सब सोशल मीडिया के लिए है इनका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X