Video: कृतिका मलिक ने पायल के बच्चों पर लगाया झूठा इल्जाम, लोगों ने सुनाए ताने- सौतेली मां...

Kritika Malik Video: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं और आपको बता दें कि उनको बिग बॉस ओटीटी 3 में भी देखा जा चुका है। इस रियलिटी शो में वह अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में नजर आए थे। आए दिन अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना को शेयर करती हुई नजर आती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार भी अरमान मलिक और उनकी पत्नी का एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ में अपने बच्चों के साथ में भी नजर आ रहे हैं।
इस दौरान कृतिका बच्चों को खाना खिलाती हुई नजर आती है और तभी नीचे अचानक से उनके हाथ से कुछ गिर जाता है। तब अरमान पूछते हैं कि यह किसने किया तो कृतिका पायल के बेटे पर इल्जाम लगा देती है। बाद में हंसने लग जाती है। इसी वीडियो के दूसरे पार्ट में देखा गया कि कृतिका टीवी लेकर खड़ी हुई नजर आती है।
दरअसल कृतिका को इस वीडियो में अपने घर पर देखा जा रहा है और इस दौरान पायल मलिक जब पूछता है कि यह टीवी किसने तोड़ा तो वह जवाब देती है कि यह उनके बेटे ने तोड़ा है। साथ ही कृतिका यह भी बताती है कि किस तरीके से पायल के बेटे ने ऐसा किया। तब पायल अपने बेटे को डांट लगाती है तो उनका बड़ा बेटा ऐसा न करने से इनकार करता है।
लेकिन अब इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कृतिका जानबूझकर पायल के बच्चों पर झूठा इल्जाम लगा रही है। काफी सारे लोग तो यह भी कह रहे हैं कि कृतिका सिर्फ अरमान के सामने ही अच्छी बनने का नाटक करती है।


Click it and Unblock the Notifications