कृतिका मलिक को मिला BIGG BOSS 18 का ऑफर तो पायल को आया गुस्सा, बोलीं- तू घर पर रह मुझे जाने दे...

BIGG BOSS 18

BIGG BOSS 18: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इन दिनों जमकर सुर्खियों में रहा। 2 अगस्त को शो का फिनाले था और शो की विनर सना मकबूल बनी थीं। बता दें कि शो में टॉप 5 में सना मकबूल, रणवीर शोरी, नेजी, कृतिका मलिक और साईं केतन राव थे। शो से मलिक फैमिली को काफी उम्मीदें थीं क्योंकि अरमान मलिक शो में अपनी दोनों पत्नियों के साथ गए थे। कृतिका मलिक चाहती थीं कि वह यह शो जीत जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बिग बॉस का ओटीटी सीजन खत्म हो चुका है। वहीं अब बिग बॉस सीजन 18 का बिगुल बज चुका है। जी हां, शो की जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह सीजन सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं, लेकिन इसी के साथ ही एक और खबर आ रही है कि सीजन 18 में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कुछ कंटेस्टेंट शामिल होंगें।

हाल ही में कृतिका मलिक ने इस बात का खुलासा किया है कि वह बिग बॉस सीजन 18 में जाएंगी। कृतिका और पायल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल और कृतिका जीत का जश्न मना रही होती हैं। पायल कहती हैं कि गोलू को बिग बॉस सीजन 18 का ऑफर आया है। गोलू सीजन 18 में जाएगी।

इसपर कृतिका खुशी जाहिर करती हैं, लेकिन बाद में पायल कहती हैं कि मैंने इससे कहा तू घर पर रह तू 40 दिन रह आई है अब मुझे जाने दे, लेकिन कृतिका कहती हैं कि नहीं मैं तुझे वहां दुखी नहीं देख पाऊंगी इसीलिए मैं जाऊंगी। इस बाद पायल फिर से कृतिका की टांग खींचती हैं।

आपको बता दें कि इस शो में अरमान मलिक और उनकी फैमिली की जमकर आलोचना हुई थी। जिसके बाद सभी ने यह फैसला किया था कि वह किसी भी शो में नहीं जाएंगे। पायल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी पुरानी वाली लाइफ जीना चाहती हैं, हमें इस शो में जाना ही नहीं चाहिए था, लेकिन अब बिग बॉस सीजन 18 का ऑफर मिलते ही कृतिका बेहद खुश नजर आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विशाल पांडे भी सीजन 18 में नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X