Goa घूमने गईं कृतिका मलिक संग हुई ऐसी हरकत, नजारा देखते ही आग बबूला हुए अरमान मलिक...

अरमान मलिक और कृतिका मलिक आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी दोनों वेकेशन पर जाते हैं तो कभी दोनों के फैमिली व्लॉग्स आए दिनों इंटरनेट पर छाए रहते हैं। बता दें कि मलिक फैमिली में जल्द ही छोटा मेहमान आने वाला है। पायल मलिक फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। इस बार उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है। जिस वजह से पूरा ही परिवार काफी खुश है, लेकिन जहां एक तरफ पायल की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई वहीं दूसरी ओर अरमान और कृतिका घूमने के लिए गोवा निकल गए। जिस वजह से लोगों ने दोनों को ट्रोल किया था।
गोवा में चोरी होते-होते बचा बैग
लोगों का मानना है कि अगर पायल प्रेग्नेंट हैं तो कृतिका को पायल को छोड़कर गोवा नहीं जाना चाहिए था। ऐसे में कृतिका की भी कुछ गोवा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है। वहीं हाल ही में एक छोटा क्लिप दोनों का गोवा बीच से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल कृतिका मलिक अपने बेटे जैद को गोद में लिए नजर आती हैं। वह अपने बच्चे को संभाल रही होती हैं इतने में ही गोवा बीच से उनका हैंड बैग चुर जाता है। कृतिका शख्स को देखती हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं कि मेरा बैग लेकर भाग रहा है उसे रोके। वहीं मलिक फैमिली के कुछ स्टाफ के लोग बीच पर होते हैं वह भागकर चोर को पकड़ते हैं कृतिका के बैग को छीन लाते हैं।
कृतिका पर नाराज हुए अरमान
यह सब देखकर अरमान मलिक काफी नाराज हो जाते हैं। अरमान कृतिका से कहते हैं कि मैंने कितनी बार बोला था तुम्हें कि अपना सामान ध्यान से रखो-ध्यान से रखो। अभी लेकर भाग जाता। यहां नशे भी करते हैं लोग मार पीट से नहीं डरते हैं। अरमान आगे कहते हैं कि इसे तो बस फोटो खींचने की पड़ी रहती है सामान का ध्यान ही नहीं है वो तो मेरी नजर पड़ गई। अरमान की इस बात को सुनकर कृतिका उदास हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











