मलिक परिवार के साथ हुआ भूतिया हादसा, साया देख बेहोश हुईं कृतिका मलिक, वायरल हो रहा वीडियो...

Kritika Malik

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके अरमान मलिक आए दिनों अपने व्लॉग्स की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल प्रेग्नेंट हैं। जिस वजह से वह अरमान और कृतिका के साथ कहीं नहीं जा पातीं, लेकिन अरमान और कृतिका जमकर एंजॉय कर रहे हैं। कभी अरमान कृतिका के साथ दुबई जाते हैं तो कभी वह गोवा घूमने निकल जाते हैं।

भूत देखकर डर गईं कृतिका

लेकिन फिलहाल तो अरमान मलिक दूसरी पत्नी कृतिका और स्टाफ के लोगों के साथ मिलकर देर रात 100 साल पुराना बरगद का पेड़ देखने के लिए जाते हैं। कृतिका मलिक पेड़ देखकर काफी डर जाती हैं। कृतिका तो पेड़ के पास जाने के लिए जरा भी तैयार नहीं होती हैं, लेकिन फिर भी अरमान कृतिका को लेकर पेड़ के पास जाते हैं। इतने में ही अरमान कृतिका के साथ मजाक करते हैं वह भूत-भूत चिल्लाने लगते हैं। तभी कृतिका काफी डर जाती हैं। कृतिका इतनी डर जाती हैं कि वह बेहोश हो जाती हैं। अरमान कृतिका और परिवार के अन्य लोगों को लेकर कार में बैठकर घर निकलते हैं।

वीडियो देख लोगों ने जमकर सुनाई खरीखोटी

कृतिका को जब होश आता है तब वह घर जाने की जिद करती हैं। कृतिका कहती हैं कि यह जो देखा वह जिदंगी में मैंने पहली बार देखा। मेरा सिर घूम रहा है। बस ये रास्ता खत्म हो और हम सुरक्षित घर पहुंचे। बता दें कि कृतिका और अरमान का ये वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फिर जाने की जरूरत ही क्या थी इतनी रात को। वहीं दूसरे ने लिखा- लोग फिल्म देखने जाते हैं। खाने पीने जाते हैं ये गए हैं 100 साल पुराना बरगद का पेड़ देखने तो अब डर क्यों रहे हो भाग क्यों रहे हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X