कृतिका मलिक और पायल मलिक को क्यों पहनना पड़ा बुर्का? वीडियो ने काटा बवाल, भड़क रहे हैं लोग!

Kritika Malik Payal Malik Burqa Look- यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को तो आप भली भांति जानते होंगे। सोशल मीडिया के अलावा बिग बॉस में आकर धमाका कर चुके ये तीनो किसी परिचय के मोहताज नहीं है।
इस वक्त अरमान मलिक की दोनों पत्निनयों कृतिका मलिक और पायल मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बुर्के में देखा जा सकता है। कृतिका मलिक और पायल दोनों ही इस लुक में कमाल लग रही हैं और इस वीडियो को खुद कृतिका ने ही साझा किया है।
कृतिका ने इन वीडियो के साथ ब्लैक कलर का हार्ट इमोजी साझा किया है। हालांकि दोनों इस लुक में क्यों हैं ये किसी को नहीं पता लेकिन कृतिका लगातार पायल को बुर्का पहनाती दिख रही हैं।
आदाब करती दिखीं
कृतिका मलिक को पूरी तरह से मुस्लिम मोड में देखा जा सकता है। नकाब और हिजाब के साथ उन्होने जैसे ही आदाब किया तो वो कमाल लग रहीं थीं। हालांकि पायल मलिक की बस एक ही झलक मिल पाई है।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने दोनों की तारीफ की तो कोई उनको ट्रोल करता हुआ नजर आ रहा है। अक्सर इनके धर्म को लेकर लोग कई तरह के सवाल करते नजर आते हैं।
क्या बोले लोग
यूट्यूबर की पत्नियों का मुस्लिम अवतार देखकर लोग कमेंट्स करे बिना नहीं रह पाए। एक यूजर ने लिखा, ''वाह दोनों बहुत अच्छी लग रहे हो माशाल्लाह।'' एक ने लिखा, ''कृतिका पर अच्छा लग रहा है बुर्का।'' एक ने लिखा, ''हिजाब में कृतिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।'' एक ने लिखा, ''अपने असली औकात पर आ गए।''
एक ने लिखा, ''काश Instagram पर ऑनलाइन चप्पल मारने का ऑप्शन होता।'' एक का कहना है, ''माशाअल्लाह अल्लाह हिदायद दे।'' इस तरह से लोग मिले जुले कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कृतिका मलिक ने किसी को भी जवाब नहीं दिया है। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल है...


Click it and Unblock the Notifications