झलक से आउट होने पर शॉक्ड हैं कृतिका कामरा..
कृतिका ने कहा कि मैं सरप्राइज्ड हूं कि मैं जनता का दिल नहीं जीत पायी। कृतिका ने कहा कि मुझे अपने से ज्यादा अपने कोरियोग्राफर सैवियो के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि वो एक बेहतरीन कोरियोग्राफर है और मेरी वजह से वो इस शो से जल्दी ही आउट हो गया।
जबकि इसके पिछले दोनों सीजन में उसे भारती और मेघना मलिक जैसे लोगों को कोरियोग्राफ करना पड़ा था जो कि नॉन डांसर थे और वो काफी आगे तक गये थे लेकिन इस बार मेरी वजह से उन्हें शो से जल्दी आउट होना पड़ा। हालांकि आउट होने की वजह से कृतिका दुखी हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वो झलक का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं क्योंकि यहां आकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्हें डांस की नई-नई स्टाइल के बारे में पता चला। लेकिन मैं जल्दी ही शो से आउट हो जाऊंगी इसका अंदाजा नहीं था।
मालूम हो कि कुछ तो लोग कहेंगे... से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली कृतिका के साथ पूजा बोस को डेंजर जोन में डाना पड़ा था लेकिन फेसऑफ में पूजा ने कृतिका से बाजी मार ली। कृतिका शो से आउट होने वाली तीसरी प्रतियोगी हैं। इससे पहले एंडी और पूरब कोहली दोनों आउट हो चुके हैं।
कृतिका की इच्छा फिल्मों में भी नाम कमाने की हैं, शो की शुरूआत में उन्होंने कहा था कि वो माधुरी और विद्या बालन की तरह अपनी पहचान बनना चाहती हैं इसलिए वो दोनों की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं उनकी नजर में विद्या ब़ॉलीवुड के चौथी खान हैं। देखते हैं कृतिका का यह सपना कब पूरा होता है और उन्हें बॉलीवुड में एंट्री कब और कैसे मिलती है?
आगे इस शोज में और भी उतार-चढ़ाव आने वाले हैं जिसको जानने के लिए देखते रहिए कलर्स पर रात नौ बजे शनिवार-रविवार झलक दिखला जा 7।


Click it and Unblock the Notifications












