..................... Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding Video: Zaheer Khan, Yuvraj Singh and Virendra Sehwag Dance - Hindi Filmibeat

कृतिका-गौरव की शादी पर जमकर नाचे क्रिकेट के लीजेंड्स, जहीर खान और सहवाग से नहीं हटेंगी आंखें

Yuvraj-Sehwag Dance Video: मशहूर क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर से अभिनेत्री कृतिका कामरा ने शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके अलावा कुछ ऐसा सामने आया जिसने पूरे क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Ex-Cricketers

बता दें कि इस सादगी भर शादी में काफी कम लोग मौजूद थे लेकिन जितने भी थे वो काफी थे। इंडियन क्रिकेटर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं।

शादी के मौके पर झूमते एक्स क्रिकेटर युवराज सिंह, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा को देखा जा सकता है। कृतिका की शादी से वायरल इस वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।

Kritika Kamra Wedding Video: कृतिका कामरा की शादी का वीडियो

काफी समय से कृतिका कामरा और गौरव कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे और सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बातें हो रहीं थीं। शादी के मौके पर कई तरह के वीडियोज सामने आए लेकिन क्रिकेट के दिग्गजों के इस वीडियो ने सबको हैरान किया। आपने इसके पहले जहीर खान और आशीष नेहरा का ऐसा मस्ती वाला अंदाज नहीं देखा होगा। लाइन से जहीर, नेहरा, सहवाग और आशीष को देखा जा सकता है। काफी समय से गौरव कपूर क्रिकेट शो होस्ट कर रहे हैं और इस वजह से उनके क्रिकेटर्स दोस्त काफी हैं। हर मैच से पहले गौरव कपूर को आप अपनी टीवी-मोबाइल की स्क्रीन्स पर देखते हैं। वो लंबे समय से इससे जुड़े हैं।

Kritika- Gaurav Age: कृतिका- गौरव की कितनी उम्र है

कृतिका कामरा लगातार काम कर रही हैं और गौरव कपूर भी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दोनों के उम्र में अच्छा खासा अंतर है। कृतिका कामरा इस वक्त 37 साल की हैं जबकि गौरव कपूर की उम्र 44 साल है। दोनों के बीच 7 साल का अंतर है। हालांकि इस शादी पर लोग बधाइयां दे रहे हैं।

Read more about: kritika kamra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X