जब अरमान मलिक ने पायल को दिया तोहफा, कृतिका को होने लगी जलन, बोलीं- मेरे लिए नहीं लाए...

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में जब से यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल के साथ पहुंचे हैं तभी से काफी ज्यादा बवाल देखने को मिल रहा है। काफी सारे ऐसे सेलिब्रिटीज भी है जिन्हें इनका शो पर आना रास नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं इन तीनों के साथ-साथ उन हस्तियों ने बिग बॉस के मेकर्स को भी लताड़ लगाई है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी इन तीनों के चलते काफी बवाल देखने को मिलता है। अक्सर कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ जाता है, जिसके चलते विवाद होना तो तय है। अब एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक एक बड़ा सा टेडी लेकर आते हैं। जिसको देखकर उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ-साथ उनका बेटा चीकू भी काफी खुश हो जाता है। इसके बाद अरमान मलिक ने पायल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह इसे उनके लिए लेकर आए हैं।
इसके बाद में कृतिका उनसे सवाल करने लगती है कि मेरा टेडी कहां है? जिस पर अरमान ने कहा कि पायल के लिए लेकर आया हूं। तब कृतिका कहती है कि मेरे लिए क्यों नहीं लाए? जिस पर अरमान कहते हैं कि पायल बड़ी है। कृतिका गुस्से में कहती हैं कि 'बड़ी क्या होती है। टेडी डे है मेरे लिए क्यों नहीं लेकर आए टेडी?
जिस पर पायल जवाब देते हुए कहती है कि "सबके लिए थोड़ी लेकर आते हैं 10 पत्नियां होगी तो सबके के लिए थोड़ी लेकर आएंगे। पहली के लिए लाएंगे।" जिस पर कृतिका रहती है कि "शादी 10 के साथ थोड़ी करता है इंसान एक के साथ करता है। एक ही रख लेते।"
सोशल मीडिया पर तीनों का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोगों का कहना है कि अभी भी अरमान के दिल में पायल के लिए खास जगह है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि उसने अपना पति दे दिया और क्या चाहिए। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि कृतिका बहुत ज्यादा पायल से जलती है।


Click it and Unblock the Notifications