Exclusive - कीर्ति खरबंदा ने हिना खान को लताड़ा.."वो घर बैठे..हम फिट हैं और सुपरस्टार हैं"
बिग बॉस 11 में हिना खान आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में हैं। कभी वो कंट्रोवर्सी का शिकार होती हैं तो कभी ट्रोल हो जाती हैं। हाल में उन्होंने बिग बॉस के बाकी प्रतिभागियों के सामने कहा था कि साउथ इंडियन फिल्म्स के लिए फिट हिरोइंस की जरुरत नहीं होती। बल्कि वहां के फिल्म मेकर्स को थुलथुली लड़कियां ही पसंद आती हैं।
हिना के मुताबिक उन्हें साउथ की दो बड़ी फिल्मों के ऑफर हुए लेकिन उन्हें ये शर्त कतई मंजूर नहीं थी कि फिल्म के लिए वो वजन बढ़ाएं इसलिए उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिए।इस पर जब हिंदी फिल्मीबीट ने कीर्ति खरबंदा से राय जानने चाही तो उन्होंने खुलकर अपना पक्ष रखा।

कीर्ति खरबंदा ने कहा कि "मुझे तो ये स्टेट ही नहीं समझ आया..वो बैठे अपने घर पे..किसने बुलाया उसे। आप तमन्ना, सामंथा, रकुल प्रीत या मुझे देख सकते हो। हम सभी फिट हैं और सुपरस्टार हैं।" आपको बता दें कि कीर्ति खरबंदा के साथ-साथ कई और साउथ की एक्ट्रेसेस ने हिना खान को इस बयान पर लताड़ लगाई है।
वैसे आपको बता दें कि हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उन्हें इस साल बिग बॉस में शिल्पा शिंदे के साथ सबसे ज्यादा पैसे मिल रहे हैं और यही दोनों सेलिब्रिटी पिछले कुछ दिनों से लगातार कंट्रोवर्सी का शिकार हो रहे हैं। जानिए बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट की क्या है फीस।


Click it and Unblock the Notifications