टीवी एक्ट्रेस संग शादी करके पति का हुआ ऐसा हाल, कैमरे के सामने रिकॉर्ड हुई अजीब हरकतें

Krishna Mukherjee Husband Video

Krishna Mukherjee Husband Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं कृष्णा मुखर्जी। उन्होंने इसी साल एक सरकारी बाबू के संग शादी करके सबको हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की हर छलग लोगों को दिखाई है लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

कृष्णा ने शेयर किया वीडियो

कृष्णा मुखर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इसी साल 13 मार्च को उन्होंने गोवा में बंगाली रस्मों- रिवाज के साथ नेवी ऑफिसर चिराग बाटलीवाला के साथ शादी की और तब से वो अपने पित के साथ एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हनीमून पर भी खुलेआम रोमांस किया था, जिनकी फोटोज और वीडियोज उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थीं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने एक अनोखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति चिराग अजीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

चिराग का वीडियो

चिराग बाटलीवाला के इस वीडियो में काफी अजीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं। कभी उन्होंने अपने मुंह में दो स्ट्रॉ घुसा हैं, तो कभी बेहद अजीब तरीके से वाइन का ग्लास मुंह में पकड़ा हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट की बौछार ही लगा दी।

कृष्णा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

कृष्णा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने पति चिराग बाटलीवाला से पिछले साल दिसंबर में आपसी दोस्तों के जरिए मिलीं और तुरंत एक कनेक्शन महसूस किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 8 सितंबर, 2022 को, कृष्णा ने अपने चिराग के साथ इंगेजमेंट की थी। वहींस एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृष्णा मुखर्जी दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर 'ये है मोहब्बतें' में अपने अभिनय के बाद जानी गईं उन्होंने इस शो में आलिया की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार 'शुभ शगुन' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने डेली सोप में शहजादा धामी के साथ शगुन की भूमिका निभाई थी।

More from Filmibeat

Read more about: krishna mukherjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X