मशहूर एक्ट्रेस ने पारसी शख्स से रचाई शादी, दुल्हनिया के स्ट्रैपी ब्लाउज में पीछे नही था जरा सा भी कपड़ा

Krishna Mukherjee Wedding: 'ये है मोहब्बतें' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी अपने प्यार चिराग बाटलीवाला के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 13 मार्च 2023 को कृष्णा मुखर्जी ने पहले बंगाली रीति-रिवाज से शादी की और फिर दोनों ने पारसी रीति-रिवाज से शादी की। कृष्णा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और इंटरनेट पर छाई हुई हैं।कृष्णा मुखर्जी ने अपनी बंगाली शादी में एकदम ट्रेडिशनल दुल्हन बनी थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिस पर चौड़ा रेड बॉर्डर था। इसे एक्ट्रेस ने रेड ब्लाउज और रेड बॉर्डर वाले व्हाइट ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
एक्ट्रेस ने डबल मोतियों का हार पहना था। माथा पट्टी और इयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया था। ओवरऑल ब्राइडल लुक में कृष्णा की सुंदरता देखने लायक थी। चिराग भी बंगाली ग्रूम लुक में जच रहे थे।
शादी की खूबसूरत तस्वीरें कृष्णा मुखर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा, 'बंगाली गर्ल हमेशा के लिए पारसी सेलर के साथ शादी के बंधन में बंध गई है।'
कृष्ण ने पान के पत्तों से अपना चेहरा ढंककर ब्राइडल एंट्री की थी। इस लुक में वह अप्सरा जैसी लग रही थीं। उनके लुक को हैवी नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, माथा पट्टी, चूड़ा और कलीरों से एक्सेसराइज़ किया गया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी और टोपर पहना हुआ था।
तमाम सेलेब्स के साथ साथ फैंस भी कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला को खूब बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से कृष्णा की शादी सुर्खियों में थी। दरअसल, इस हसीना की बैचलर पार्टी ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल काटा हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications