उर्फी जावेद के बाद अब इस हसीना ने किया अपनी दोस्त संग लिप किस, फोटो सामने आते ही मच गया बवाल

Krishna Mukherjee Liplock: मशहूर एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, पिछले काफी दिनों से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करती ही रहती हैं। 12 अगस्त को हसीना का जन्मदिन था और इस मौके पर उनका एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो हुआ वायरल
इसी महीने 12 अगस्त को एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उनकी पक्की सहेली ऋचा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लग रहा है कि वो अपनी पक्की सहेली की शादी में अपना स्पेशल परफॉर्मेंस दे रही हैं। इस वीडियो में ऋचा का डांस काफी अच्छा लग रहा था। लेकिन इस डांस परफॉर्मेंस में एक चीज ऐसी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो था कृष्णा और ऋचा के बीच का लिप किस।
कृष्णा के बारे में
कृष्णा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने पति चिराग बाटलीवाला से आपसी दोस्तों के जरिए मिलीं और तुरंत एक कनेक्शन महसूस किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 8 सितंबर, 2022 को, कृष्णा ने अपने चिराग के साथ इंगेजमेंट की थी। फिर इसी साल 13 मार्च को उन्होंने सात फेरे ले लिए। वहीं, एक्ट्रेस के पति चिराग बाटलीवाला के बारे में बात करें तो वो उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में खुद को क्रूज शिप का पहला ऑफिसर, ड्रोन पायलट, डॉग लवर, गिटारिस्ट, फुटबॉलर बताया है।
कृष्णा के शोज
वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृष्णा मुखर्जी दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर 'ये है मोहब्बतें' में अपने अभिनय के बाद जानी गईं उन्होंने इस शो में आलिया की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार 'शुभ शगुन' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने डेली सोप में शहजादा धामी के साथ शगुन की भूमिका निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











