किसी को किया मेंटली टॉर्चर तो किसी पर फ़ेंकी कुर्सियां, टीवी की इन हसीनाओं संग सेट पर हुआ दुर्व्यवहार

These TV Actresses Faced Misbehave On Set: कई बार टीवी से लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच को लेकर बड़े-बड़े खुलासे करती है। कुछ दिन पहले टीवी की अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी ने 'शुभ शगुन' सीरियल के प्रोड्यूसर पर शोषण और धमकाने के अलावा फीस न देने के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मेकअप रूम में उन्हें दो बार लॉक किया गया और बिना फीस दिए काम करवाया गया।
कृष्णा मुखर्जी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी 39 लाख की फीस नहीं दी गई है। एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा था कि वह डिप्रेशन से जूझ रही है। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है और न्याय मांग रही है। अब कृष्णा मुखर्जी के सपोर्ट में कई सारे सेलिब्रिटीज भी आ चुके हैं।
लेकिन आपको बता दें कि कृष्णा मुखर्जी से पहले कई सारे सितारों ने कास्टिंग काउच और सेट पर दुर्व्यवहार को लेकर खुलकर बात की है। इस लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कई सारे सितारे भी शामिल है। जिसमें जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया भी है।
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाते हुए देखा गया था। लेकिन उन्होंने असद मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का कैसे किया और वह कोर्ट में जीत भी गई। एक्ट्रेस ने बकाया फीस न देने और सेट पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे।
मोनिका भदौरिया
मोनिका भदौरिया को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बावरी का किरदार निभाते हुए देखा गया था। उन्होंने एक बार सेट पर टॉक्सिक कल्चर का खुलासा किया। उन्होंने बताया था कि प्रोडक्शन हेड सोहेल ने उन पर कुर्सियां फेंकी, बदतमीजी की और आर्टिस्ट्स को मेंटली टॉर्चर किया। मोनिका ने बताया कि वह सेट पर टॉर्चर होने के कारण तंग आ गई थी और सुसाइड करना चाहती थी।


Click it and Unblock the Notifications











