कृष्णा मुखर्जी की शादी का पूरा हुआ एक साल, वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

krishna mukherjee

Krishna Mukherjee Wedding anniversary Photos: कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee ) टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी वे अपने पति के साथ रोमांटिक होती नजर आती हैं तो कभी वे वेकेशन इंजॉय करती दिखती हैं। फिलहाल तो हाल ही में उनके द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। बता दें कि कृष्णा मुखर्जी की शादी को 1 साल हो गया है। अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्होंने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं आप भी देखें ये तस्वीरें।

रोमांटिक अंदाज में मनाई एनिवर्सरी
आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा मुखर्जी ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृष्णा मुखर्जी रोमांटिक अंदाज में चिराग के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। जहां कृष्णा मोनोकनी पहनी दिखाई दे रही हैं तो वहीं चिराग टॉवल लपेटे दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कृष्णा लिखती हैं- हैप्पी वन यर। बता दें कि इन तस्वीरों पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक ने कहा बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें हैं तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट कपल।

दो रीति रिवाजों से की थी शादी
बता दें कि कृष्णा मुखर्जी की शादी 13 मार्च साल 2023 में हुई थी। उनकी शादी दो रीति रिवाजों के मुताबिक हुई थी। पहली तो उन्होंने बंगाली रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी और दूसरी उन्होंने पारसी रीति रिवाज से मुताबिक शादी की थी। दोनों ही शादियों की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। आपको बता दें कि लंबे साल तक चिराग बाटलीवाला को डेट करने के बाद कृष्णा ने शादी की थी। आपको बता दें कि चिराग मर्चेंट नेवी में सर्विस करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X