सरकारी अधिकारी संग शादी रचा रही एक्ट्रेस ने पार्टी में दोस्तों संग की ऐसी हरकत, लोग बोले- टूट जाएगा रिश्ता

Krishna Mukherjee Bachelorette Party: फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। आए दिन तमाम स्टार्स की शादी की खबरें आती रहती हैं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली है। हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की। शादी की रस्में शुरू होने से कुछ ही रोज पहने कृष्णा मुखर्जी ने अपनी सहेलियों के साथ बैचलर पार्टी की और इस पार्टी में उन्होंने जमकर मस्ती की।
बैचलरेट ट्रिप
कृष्णा मुखर्जी की बैचलर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ये एक्ट्रेस अपनी बैचलरेट ट्रिप जमकर एंजॉय कर रही है और इसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार फैंस के साथ शेयर कर अप्डेट दे रही है। कृष्णा की ये तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
थाईलैंड में बैचलर पार्टी
'ये है मोहब्बतें' में नजर आ चुकीं कृष्णा मुखर्जी शिरीन मिर्जा समेत अन्य दोस्तों के साथ थाईलैंड में वेकेशन मना रही हैं। जब से वह ट्रिप पर गई हैं, उनकी बैचलरेट पार्टी ऑन है। कभी वह समंदर के किनारे पार्टी मनाती दिखीं तो कभी क्लब में। अब एक्ट्रेस को बिकिनी में फ्रेंड्स के साथ चिल करते हुए देखा गया।
कृष्णा मुखर्जी का वीडियो
कृष्णा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पार्टी का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। फनी वीडियो को एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, "प्यार, हंसी और खुशी को चीयर्स कर रही।" इसके साथ उन्होंने अपनी ब्राइड्समेड्स को टैग भी किया है। वीडियो में एक्ट्रेस को व्हाइट बिकिनी में देखा जा सकता है. होने वाली दुल्हन कृष्णा ने डैंग्लर्स के साथ क्राउन पहना।
इसी साल शादी करेंगी एक्ट्रेस
कृष्णा मुखर्जी ने पिछले साल ही बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से सगाई की थी। चिराग मर्चेंट नेवी ऑफिसर हैं। एक्ट्रेस इसी साल अपने प्यार के साथ सात फेरे लेंगी। अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तारीख अनाउंस नहीं की है, लेकिन उनकी बैचलरेट पार्टी से लगता है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications