'तेनाली रामा' के लिए कृष्णा भारद्वाज ने दिया बलिदान, किया ऐसा काम, बोले- रात को सोया भी नहीं जाता...

कृष्णा भारद्वाज टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि अब जल्दी ही एक बार फिर से उनको 'तेनाली रामा 2' सीरियल में देखा जाने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने इस शो के लिए एक बहुत बड़ा बलिदान दे दिया है और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तेनाली रामा सीरियल एक बार फिर से दर्शकों के बीच में लौट कर आ रहा है और आपको बता दें कि इस शो के लिए कृष्णा भारद्वाज अपना 100% देना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह सालों में नजर आ रहे हैं। इस बार शो के लिए वह असलियत में गंजे होंगे।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद में सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "मैं एक ब्राह्मण फैमिली से आता हूं और हमें अपना सिर मुंडवाने की अनुमति भी नहीं है। जब तक घर में कोई त्रासदी ना आ जाए और मेरी मां ने यह भी कहा था कि यह अशुभ है।"
कृष्णा भारद्वाज ने इस पर आगे यह भी बताया कि उनकी मां ने यह भी कहा था कि "मैं अपने काम को लेकर समर्पित हूं और इसी वजह से उन्होंने मेरे निर्णय में सपोर्ट किया। लेकिन अब मुझे रात में सोने में दिक्कत हो रही है क्योंकि जब से मैंने अपना सिर मुंडवाया है तब से मुझे खुजली और अजीब सा लग रहा है। मेरा लुक भी पूरी तरह बदल गया है। आपका लुक आपके व्यक्तित्व का एक बहुत बड़ा हिस्सा होता है और खास कर एक एक्टर के लिए।"
अभिनेता ने आगे कहा कि "जब शो का पहला सीजन खत्म हुआ था तो मैंने अपने बालों को वापस उगाने की कोशिश भी की थी। लेकिन पहले की तरह वह घने नहीं हो पाए थे। लेकिन इस बार गंजा होना कठिन है क्योंकि मैं अपने बालों को एक बार फिर से उगाने के लिए बहुत मेहनत की है। लेकिन फिर भी मैं खुद को समझता हूं कि गंजा होने के बाद में मैं और भी ज्यादा सुंदर नजर आता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications