'जिनके पास ढाई करोड़ की गाड़ी है, सबके गले लगती है' कृष्णा ने कश्मीरा को लेकर क्यों कही ये बात?

Krushna Abhishek Kashmera Shah Video- कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को लेकर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा रहती हैं। कई बार देखा जाता है कि दोनों एक साथ मस्ती भी करते नजर आते हैं।
लेकिन अब मजाक मजाक में कृष्णा ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको दंग कर देगा। उन्होने अपनी पत्नी और ढाई करोड़ की गाड़ी को लेकर एक ऐसी बात रही है कि राहुल वैद्य भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
जी हां, दरअसल कृष्णा का कहना था कि उनकी पत्नी हर उस इंसान के गले लगती है जिसके पास ढाई करोड़ की गाड़ी है। दरअसल एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वैनिटी वैन के सामने राहुल वैद्य, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह नजर आ रही हैं।
इस दौरान राहुल और कश्मीरा पोज दे रही हैं। पीछे खड़े कृष्णा को मस्ती सूझती है और वो कहते हैं, ''जिन जिन लोगों ने ढाई करोड़ की गाड़ी ली है, सबको गले लगती है।'' इसके बाद सभी हंसने लगते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कृष्णा हमेशा से छपरी लगता है..एक दम।'' एक ने लिखा, ''बातो ही बातो मैं अपनी बात कह गया।'' एक ने लिखा, ''पत्नी का अनादर करता है हमेशा... मजाक बिल्कुल नहीं...।'' एक ने लिखा, ''मजाक मजाक में भड़ास निकालने का तरीका।''
एक ने लिखा, ''सच्चाई कह गया।'' एक ने लिखा, ''ये कैसा मजाक था, पत्नी है तुम्हारी।'' एक ने लिखा, ''कश्मीरा घर में जाकर बताएगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











