बिग बॉस के पांच फाइनलिस्ट की कृष्णा अभिषेक ने लगा दी क्लास

रियालिटी शो बिग बॉस 16 को उनसे पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं और इनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ देखने को मिल रहा है। बैसे हर किसी को जो शो देखता है पहले से ही पता चल गया था कि यही फाइनलिस्ट होगें। लेकिन शो को उसके फाइनलिस्ट देखने को मिल गए तो एक प्रोमों इसका सामने आया जिसमें देखने को मिला कि कृष्णा अभिषेक ने इन सबकी क्लास लगा दी है।
एक तरफ तो मंडली के सदस्य शिव और एमसी हैं दूसरी तरफ अर्चना, प्रियंका और शालीन हैं। इन फाइनलिस्ट से जब कृष्णा अभिषेक की मुलाकात हुई तो सभी का मूड बहुत ही अच्छा देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर जो बिग बॉस का प्रोमो सामने आया है उसमें देखने को मिल रहा है कि पहले तो कृष्णा शालिन का खूब मजाक बना रहे हैं। कृष्णा शलिन ने कहते है क्या बात है यार तुमने एक्टिंग मतलब ओबर एक्टिंग बहुत अच्छी की है।
इसके बाद कृष्णा शिव से कहते हैं मंडली का नेता, अरे ग्रुप ही नहीं तो मुखिया किस बात का। इसको सुनते ही घर वाले जोर जोर से हंसने लगे।
Promo Finale Week 💫#BiggBoss #ShivThakare #MCStan #PriyankaChaharChoudhary #ArchanaGautam #ShalinBhanot #BB16 #KrushnaAbhishek pic.twitter.com/S9eW8CGZ7q
— BIGG BOSS OBSERVER 👁 (@BigBossObserver) February 6, 2023
यही नहीं रुके कृष्णा, आगे कृष्णा ने एमसी स्टैन और अर्चना को लेकर भी मजाक किया साथ ही इस लपेटे में प्रियंका को भी ले लिया। इस तरह से मजाक मस्ती के साथ कृष्णा ने घरवालों की क्लास लगा दी।
खैर इस साल का बिग बॉस काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में चलने वाला शो बन गया और इसको लेकर खुब सारी चर्चाएं देखने को मिली। शो में भी बहुत अच्छा आया...वहीं कई सारे होस्ट भी बदले। फरहान खान, करण जौहर और सलमान खान सहित तीन स्टार ने शो को होस्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications