#GoodNews! कसम में लौटेंगी कृृतिका..यूं होगा ऋषि-तनु का मिलन!
सीरियल 'कसम तेरे प्यार की' में से जब से कृतिका सेंगर ने विदा ली है तभी से इस शो की टीआरपी पहले के मुकाबले काफी गिरती जा रही है। इस सीरियल में तनु की मौत के बाद लीप दिखाकर कहानी को आगे बढ़ाया गया है जिसमें शिवानी तोमर कृतिका की जगह लेती दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि शिवानी तोमर ने हाल ही में इस शो में कदम रखा है जिन्होंने ऋषि की जिंदगी में नई लड़की बनकर एंट्री की है। लीप के बाद इस सीरियल का पहला एपिसोड 27 जुलाई को ऑनएयर हुआ था। करीब तीन हफ्ते के बाद भी इस सीरियल की टीआरपी घटती जा रहा है, जबकि मार्च 2016 में शुरू हुआ ये सीरियल हमेशा ही टॉप टीआरपी लिस्ट में रहा है।
Oops..इस एक्टर ने जैकलीन को कहा 'गुंडी औरत'..लेकिन क्यों!
बता दें कि लोगों ने इस शो में सबसे ज़्यादा जो पसंद किया था वो था ऋषि और तनु की जोड़ी। यानि कृतिका और शरद ही इस शो की जान हैं। अब कृतिका इस शो में नहीं है तो ज़ाहिर सी बात है कि टीआरपी तो कम होनी ही है। तो टीआरपी को एक बार फिर से ट्रैक पर लाने के लिए इस शो के मेकर्स एक बार फिर कृतिका को आपके सामने लाने का विचार कर रहे हैं।
पत्नी के साथ करन पटेल का रोमांटिक अंदाज..किया कुछ खास..CUTE
हालांकि इसी के साथ ये भी सुनने में आया है कि कृतिका शरद के साथ केवल कुछ ही फ्लैशबैक सीन्स को शूट करने आएंगी। जबकि इसके लिए अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications