PICS: ये हैं टीवी की क्यूट एक्ट्रेस.. नज़र नहीं हटेगी!...!!
कलर्स के मशहूर सीरियल कसम की तनु उर्फ कृतिका धीर जितना इन दिनों अपने रोल के कारण लोगों के दिलों में बसी हुई हैं उतनी ही वो इंस्टाग्राम पर भी छाई हुई हैं।
[अब आएगा मज़ा..'भाभीजी घर पर हैं' में एक और धमाकेदार एंट्री!]
कृतिका ने पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए अपलोड की गई तस्वीरों में काफी प्वाइंट्स लिए। जिस कारण वो बन गईं इंस्टा क्वीन ऑफ द वीक।

पिछले वीक उन्होंने 6 फोटो अपलोड की जिसमें हर फोटो पर 9 हज़ार लाइक्स और 200 कमेंट्स आए। आपको बता दें कृतिका ने कसौटी ज़िंदगी सीरियल में पी2 का किरदार निभाया था जिसके बाद वो इसी नाम से फेमस हो गईं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्योंकि सास भी कभी बहु थी में सांची के किरदार से की थी।
कृतिका टेलीविज़न इंडस्ट्री में आने से पहले मुंबई में एक एड एजेंसी और हंगामी टीवी के लिए काम किया करती थीं। इन्होंने झांसी की रानी सीरियल में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार भी निभाया था।
वहीं इन्होंने पुनर्विवाह सीरियल में आरती का लीड रोल किया था। इन्हें ज़ीटीवी के सीरियल सर्विस वाली बहु में भी देखा गया था। हालांकि ये सीरियल अब बंद हो चुका है। इस सीरियल ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
हाल ही में कृतिका कसम तेरे प्यार की में तनु का किरदार निभा रही हैं। कानपुर में जन्मीं कतिका ने दिल्ली विश्विद्यालय से पढ़ाई की है। इनकी शादी निकितिन धीर से 2014 में हुई है।
तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications