कोमोलिका को लेकर बड़ी खबर, नच बलिए 9 में करेंगी एक्स बॅायफ्रेंड के साथ धमाका !

By Prachi Dixit

द कपिल शर्मा शो के साथ सलमान खान बतौर निर्माता नच बलिए सीजन 9 के साथ भी जुड़ गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मेकर्स ने शो के लिए जोड़ी के नाम फाइनल कर लिए हैं। इस शो का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। ऐसी खबर है कि जुलाई या फिर जून के अंत में शो का टेलीकास्ट शुरू किया जा सकता है।

इस बार का नच काफी स्पेशल है। सलमान खान खुद अपने इस नए शो का आगाज करेंगे। सलमान दर्शकों से इस सीजन की जोड़ियों से मुलाकात करवायेंगे। ऐसी खबर है कि कसौटी जिंदगी की कि कोमोलिका यानी कि उर्वशी ढोलकिया भी अपने एक्स बॅायफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि दोनों ने इस पर चुप्पी साध कर रखी थी। खबर है कि दोनों बतौर कपल इस शो में एंट्री लेने जा रहे हैं और अपने रिश्ते का भी खुलासा करते हुए दिखाए देंगे या फिर अपनी जोड़ी को ये दोनों 'हम सिर्फ खास दोस्त हैं' वाली कैटेगरी में भी शामिल कर सकते हैं।

Nach Baliye 9

दोनों ने मिलकर कुछ खास जोड़ियों के साथ 9 जून को शो के लिए प्रोमो की भी शूटिंग कर ली है। बता दें कि सलमान खान ने भी 8 जून को शो के लिए प्रोमो की शूटिंग की है। यानी इतना तो तय है कि इस बार नच का मजा एंटरटेनमेंट से लकदक होने वाला है।

बहरहाल,कई साल तक कमोलिका बन कर छोटे पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी एक सिंगल मदर हैं। उनके जुड़वा बेटे भी हैं। नीचे देखिए बवाल मचाने वाली तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X