..................... Komolika Hina Khan planning prerna muder Kasauti Zindagi Kay 2 - Hindi Filmibeat

कसौटी जिंदगी की 2 Spoiler: प्रेरणा के बच्चे को मारने की कोमोलिका की खतरनाक प्लानिंग !

By Prachi Dixit

कसौटी जिंदगी की 2 में अब अनुराग के लिए प्रेरणा और कोमोलिका के बीच जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा। शो में एक के बाद एक ट्विस्ट दिखाई दे रहे हैं। प्रेरणा ने बासु हाउस को बर्बाद करने का जिम्मा उठा लिया है। प्रेरणा ने सबके सामने ये बात जाहिर कर दी है कि अनुराग की पहली पत्नी कोमोलिका नहीं है।

बल्कि अनुराग के साथ उसकी शादी हुई है। पंडित भी सबके सामने इस बात को मान लेते हैं कि अनुराग की पहली पत्नी कोमोलिका नहीं प्रेरणा है। ऐसे में अब अनुराग को पाने के लिए कोमोलिका सारी हदें पार करने के लिए तैयार हैं।

Kasauti Zindagi Kay 2

एक वेबसाइट की खबर अनुसार प्रेरणा से अपने अपमान का बदला लेने के लिए कोमोलिका एक नई चाल चलेगी। आने वाले एपिसोड में अनुराग पर अपना हक जमाने के लिए कोमोलिका और प्रेरणा के बीच लढ़ाई होती हुई दिखाई देगी। दोनों ऐसी कई हरकत कर ये साबित करने की कोशिश करेंगे अनुराग पर किसका हक है।

प्रेरणा जहां कोमोलिका के सामने अनुराग के कमरे पर अपना हक जमाती है। वहीं कोमोलिका को प्रेरणा के बच्चे का पता चल जाता है। वो प्रेरणा को मारने की कोशिश करेगी। इस बीच प्रेरणा अनुराग और अपने पिता के एक्सीडेंट के बारे में भी पता करेगी। मिली जानकारी के अनुसार अनुराग की मां मोहिनी अपनी बहू कोमोलिका के साथ मिलकर प्रेरणा को घर से और अनुराग की जिंदगी से बाहर निकालने की प्लानिंग करने वाली है। यानी कसौटी जिंदगी की 2 का आने वाला एपिसोड ड्रामा और रोमांस से लबरेज होने वाला है।

क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में एरिका कितनी खूबसूरत हैं, यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X