कान्स लुक में हिना खान की डॅाल पहुंची मार्केट, देखने के लिए लगी लोगों की लाइन Viral
एक बार फिर से हिना खान अपने इस नए लुक के कारण चर्चा में हैं। आपको बता दें कि हिना खान ने अपनी कोई बोल्ड लुक से लकदक तस्वीर इंस्टाग्राम पर नहीं अपलोड की है। बल्कि उनका कान्स का लुक एक बार फिर से लोगों के बीच तेजी से देखा जा रहा है।
इसकी वजह हैं खुद हिना खान। जी हां, हिना खान इन दिनों अपने लुक को लेकर इस स्तर की चर्चा बटोर रही हैं कि उनका हर लुक आते ही वायरल हो जाता है। कुछ दिन पहले हिना खान के कोमोलिका लुक की डॅाल मार्केट में आई थी। इस बार हिना खान के कान्स लुक की इस डॅाल को लोग तेजी से देख रहे हैं।

जी हां, जितनी खूबसूरत और ग्लैमरस हिना खान कान्स में दिखाई दे रही थीं। ठीक इसी तरह उनकी इस डॅाल को भी डिजाइन किया गया है। हिना खान के कान्स में दूसरे दिन को लेकर हिना खान के डॅाल का लुक बनाया गया है।
आपको बता दें कि हिना खान ऐसी पहली टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं जिनके कान्स लुक पर डॅाल तैयार की गई है। बिग बॅास 11 के बाद हिना खान ने खुद को इस तरह तैयार किया कि हर तरफ केवल उनके लुक की चर्चा होती है।
यहां देखिए हिना की अब तक की वायरल हुईं और तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











