कसौटी जिंदगी की 2 महा ट्विस्ट: कोमोलिका का होगा खेल खत्म, हिना खान शो से बाहर!

By Prachi Dixit

Recommended Video

Hina Khan's exits will bring major TWIST in Kasauti Zindagi Kay | FilmiBeat

कसौटी जिंदगी की 2 में लंंबे समय से ये खबर सामने आ रही है कि जल्द हिना खान इस शो से बाहर हो जायेंगी। इस वजह से शो में उनके किरदार के अंत को लेकर एक प्लानिंग की जा चुकी है। साथ ही शो की टीम कोमोलिका को लेकर एक नया प्रोमो भी जल्द रिलीज करेगी।

आपको बता दें कि हिना खान ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द रवाना होने वाली हैं। इसके साथ उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए भी मई में रवाना होना है। ऐसे में अब मई के शुरुआती वीक में हिना खान यानी कि कोमोलिका का खेल शो से खत्म होता हुआ नजर आएगा। जैसा कि आपने अभी तक देखा कि अनुराग की सच्चाई कोमोलिका के सामने आ गई है।

कोमोलिका अब प्रेरणा को मारने की प्लानिंग बनाने जा रही है। लेकिन इससे पहले कोमोलिका को अनुराग के पिता के कोमा से बाहर आने की खबर मिलेगी। कोमोलिका खुद को बचाने के डर से अनुराग के पिता को मारने के लिए अस्पताल पहुंचेगी। तभी इसी दौरान पूरे परिवार के सामने अनुराग के पिता कोमोलिका की सच्चाई बता देते हैं।

Kasautii Zindagii Kay,

जिसके बाद अनुराग की मां और बहन मिलकर कोमोलिका को घर से धक्का देकर बाहर निकाल देते हैं। लेकिन इतना तो तय है कि प्रेरणा को अपने घर की बहू मानने से अनुराग की मां इंकार कर देती है। फिलहाल ये तो रिपोर्ट है। शो में हिना खान की एंट्री जितनी लाजवाब रही। शो से उनका बाहर जाना भी उतना ही दिलचस्प होगा।

बहरहाल,यहां देखिए हिना खान की कोमो स्वैग की एक से बढ़कर एक तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X