कोमोलिका 'हिना खान' ने ढाया ऐसा कहर, फैंस ने कहा जान ले लेंगी ये तस्वीर #KomoSwag
इन दिनों टीवी की दुनिया एक नाम की चर्चा तेजी से हो रही है। #Komoswag। जी हां, कसौटी जिंदगी की में अपने ग्लैमरस लुक के चलते हिना खान बतौर कोमोलिका लोगों के दिल में जगह बना रही हैं। इस शो में खलनायक की भूमिका करने के बावजूद फैंस पर हिना खान का जादू चढ़ता जा रहा है।
Recommended Video

इसकी वजह है उनका Swag। जिसने उन्हें एक नया हैशटैग दे दिया है। अपने पहले पार्ट की तरह एकता कपूर ने कसौटी जिंदगी की कोमोलिका को स्टाइल और ग्लैमर में लाजवाब तरीके से पेश किया है।

हिना खान ने कोमोलिका के किरदार को इस तरह पकड़ कर रखा है कि अब पुरानी कोमोलिका यानी कि उर्वशी ढोलकिया कहीं पर भी नजर नहीं आती हैं। शो के कहानी अनुसार अनुराग और कोमोलिका की शादी हो गई है। हाल ही में हिना का दुल्हन लुक वायरल हुआ था।
लेकिन दुल्हन बनने के बाद एक बार फिर हिना अपनी इन अदा से जान ले रही हैं। इस लाल जोड़े में हिना कमाल ढा रही हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर के साथ लिखा है कोमोलिका लाल तीखी मिर्च। इन तस्वीरों से आपने लिए नजर हटाना मुश्किल हो जाएगा। यहां देखिए हिना की #Komoswag वाली तीखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications