कोमल पांडे ने नए घर का बॉयफ्रेंड संग किया गृह प्रवेश, शाहरुख के मन्नत से भी खास है इस घर का नाम

Komal Pandey Griha Pravesh: कोमल पांडे एक मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। उन्होंने महिलाओं के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पॉपक्सो से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने करियर को आगे बढ़ाया। इसी के साथ वह अपने हटके फैशन गेम को लेकर भी काफी पॉप्युलर है।
हालांकि अब हाल ही में उनके ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ बत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। दरअसल आपको बता दें कि 19 अप्रैल 2024 को कोमल पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरों को शेयर किया। जिसकी शुरुआत साल 2022 में हुई थी।
कोमल पांडे ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि घर बनाने की उनकी यात्रा आसान नहीं रही। फिर भी दोनों ने इस पल का खूब आनंद लिया। इस खास मौके पर कोमल ने गुलाबी गोल्डन कलर की रेशम की साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। इस पर सुनहरे जारी का काम हो रखा था और लाल रंग के ब्लाउज के साथ उन्होंने इसे पेयर किया हुआ था।
कोमल पांडे ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गुलाबी और सुनहरे रंग की चूड़ियां, बालों में गजरा और हीरे के स्टड का इस्तेमाल किया। इसी के अलावा उनके ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ बत्रा भी नीले रंग के प्रिंटेड कुर्ता और पैजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे। अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications