कॉफी विद करण टाइम मशीन ट्रेलर - शाहरूख खान हैं इस नए शो के पहले एपिसोड के मेहमान

करण जौहर का शो कॉफी विद करण, फैन्स का फेवरिट है क्योंकि बॉलीवुड गॉसिप इससे बढ़िया कहीं नहीं मिलती है। अब ये शो एक बार फिर से वापस आया है लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। दरअसल, करण जौहर के इस शो का नाम है कॉफी विद करण टाइम मशीन और पहले एपिसोड का ट्रेलर भी बाहर आ चुका है।

इस शो के पहले एपिसोड के मेहमान हैं शाहरूख खान। ट्रेलर में शाहरूख खान के पिछले सारे सीज़न के एपिसोड्स की झलकियां हैं। गौरतलब है कि करण जौहर और शाहरूख खान पक्के दोस्त हैं इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि शाहरूख के बिना ये सीज़न कैसे शुरू होता।

koffee-with-karann-time-machine-trailer-shahrukh-khan-is-the-first-guest-of-this-season

दरअसल ये शो कॉफी विद करण के पिछले सारे सीज़न का फ्लैशबैक है। कई ऐसे मेहमान हैं जो कई बार इस शो में आए और कॉफी विद करण का ये सीज़न इन मेहमानों का बॉलीवुड सफर इस शो के ज़रिए दिखाएगा। इसलिए इस एकदम अलग से सीज़न का नाम है टाइम मशीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X