कॉफी विद करण का धमाकेदार The End - प्रियंका को लगी संजू Over-rated, करीना ने लगा डाली क्लास
करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस कॉफी विद करण सीज़न 6 की आखिरी मेहमान बनीं और शो के दौरान दोनों ने इतने खुलासे किए कि दर्शकों को इस एपिसोड में काफी मसाला मिल गया। सबसे मज़ेदार था रैपिड फायद का गिफ्ट हैंपर जो लगभग करीना कपूर का था लेकिन फिर टाई हो गया जिस पर करण ने एक टाई ब्रेकर सवाल पूछा।
सवाल था कि हाल फिलहाल की कौन सी फिल्म ओवर रेटेड थी। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने तुरंत कहा कि मुझे बस संजू थोड़ा ओवर रेटेड लगी। और करीना ने सयाना बनते हुए कहा कि इसे हैंपर ले जाने दो मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगी। ये तो हॉलीवुड चली जाएगी, मुझे तो यहीं काम करना है।

हैंपर प्रियंका को देते हुए करीना ने कहा कि ये मेरी तरफ से तुम्हारा वेडिंग गिफ्ट है। शादी पर भी प्रियंका को छेड़ते हुए करण जौहर ने का कि हम में से किसी को भी उस शादी का न्योता नहीं मिला। जिस पर प्रियंका ने अपनी सफाई में कहा कि मुझे भी तुम्हारी बहुत सी पार्टियों का न्योता नहीं मिलता है।
लेकिन करण जौहर प्रियंका को छोड़ने के मूड में नहीं थे इसलिए उन्होंने कहा कि मेरे 40वें जन्मदिन पर तुम्हें न्योता मिला था, 50वीं में भी मिलेगा। इससे बड़ा मेरे जीवन में कुछ हुआ नहीं है। और शादी तो बिल्कुल भी नहीं हुई है। देखिए इस एपिसोड में और क्या क्या हुआ


Click it and Unblock the Notifications