..................... Koffee with Karan season 6 koffee awards winners list - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण: जानिए कॉफी अवार्ड्स की पूरी Winner List - अजय देवगन से करीना कपूर तक

Recommended Video

Koffee With Karan 6: Ajay Devgn wins Audi for best line of the season |FilmiBeat

कॉफी विद करण के इस सीज़न को अंत किया एक खास एपिसोड ने जहां किरण खेर, मलाईका अरोड़ा, वीर दास और मल्लिका दुआ ने मिलकर इस सीज़न के विजेता तय किए। इस सीज़न में कई एक्टर्स को अलग अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। और काफी जद्दोजहद के बाद विजेताओं के नाम तय किए गए।

जो भी अवार्ड जीतता, करण जौहर उन्हें लाइव फोन करते। और हर किसी का एक ही सवाल होता - लेकिन ऑडी किसने जीती? जिन्हें नहीं पता, इस सीज़न में बेस्ट जवाब देने वाले को ऑडी मिलने वाली थी। और जब नॉमिनेशन सामने आए तो किरण, मलाईका, वीर और मल्लिका ने एक ही नाम लिया - अजय देवगन।

koffee-with-karan-season-6-koffee-awards-winners-list

अजय देवगन से करण जौहर ने पूछा कि एक ऐसा टोना टोटका जो आप मानते हैं कि सच है। इस पर अजय देवगन ने जवाब दिया कि तुम्हारे साथ काम करने से पहले मुझे लगता था कि K से शुरू होने वाली तुम्हारी हर फिल्म हिट होती है लेकिन फिर मैंने काल की और ये टोना टोटका झूठा निकला।

अजय देवगन के इस जवाब को कड़ी टक्कर मिली वरूण धवन और आमिर खान। वरूण धवन से करण जौहर ने पूछा कि रणवीर सिंह से क्या सवाल पूछोगे। वरूण का जवाब था - बाबा शादी कब कर रहे हो? इसके बाद करण ने पूछा कि रणबीर कपूर से क्या सवाल पूछना चाहोगे? तो वरूण का जवाब था - भाई, शादी कब कर रहे हो? आखिरी बार करण जौहर ने पूछा कि सलमान खान से क्या पूछना चाहोगे? तो उनका जवाब था - भाई, शादी कब कर रहे हो?

आमिर खान से पूछा गया कि अगर शाहरूख और सलमान एक नांव में बैठे हों और किसी एक को धक्का देना हो तो किसे देंगे तो आमिर का जवाब था - सलमान। क्योंकि भाई तो डूबेंगे नहीं। इसके बाद आमिर ने खुद ही कहा कि तुम्हारा ऑडी वाला जवाब तो मैं ले गया।

वहीं इस सीज़न में कपूर भाई बहन - रिया, सोनम और हर्षवर्धन तीनों को ही Best Dressed Celebs का नॉमिनेशन मिला लेकिन सोनम कपूर को उनके गाउन के लिए लुक ऑफ द सीज़न का खिताब दिया गया। देखिए विजेताओं की लिस्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X