कॉफी विद करण सीज़न 6: तैमूर का रेट, सारा का दहेज, सैफ की डिमांड पर सारा ने कहा बस करो अब्बा

Recommended Video

Sara Ali Khan gets embarrassed when Saif Ali Khan talks about his Sex Life | FilmiBeat

कॉफी विद करण का नया एपिसोड काफी मज़ेदार था। इस एपिसोड में सारा अली खान और सैफ अली खान एक दूसरे के बारे में काफी बातें बताते दिखे। दिलचस्प ये है कि अपने फिल्म डेब्यू से पहले ही सारा अली खान ने अपना टीवी डेब्यू कर लिया करण जौहर के चैट शो से। इस एपिसोड से फैन्स ने ये भी जाना कि सारा अली खान, सैफ अली खान को अब्बा कहकर बुलाती हैं।

वहीं सारा के अंदर के फिल्मी कीड़े की चर्चा के दौरान, करण जौहर ने सारा का एक पुराना वीडियो दिखाया जहां वो एक्टिंग और डांस करने की कोशिश कर रही हैं। अपना वीडियो देख सारा थोड़ा झेंप गईं और वहीं सैफ अली खान और करण जौहर हंसते हंसते लोटपोट हो गए। सारा ने बताया कि इस दौरान उनका वज़न 96 किलो था।

koffee-with-karan-season-6-episode-5-sara-ali-khan-saif-ali-khan

वहीं सैफ अली खान ने बताया कि जब वो करीना से शादी करने जा रहे थे उससे पहले उन्होंने अमृता सिंह को एक चिट्ठी लिखी और दोनों के बीच की सारी गलतफहमियां दूर कर, ज़िंदगी में एक दूसरे को शुभकामनाएं देने की पहल की। इसके बाद उनके परिवार में सब कुछ काफी ठीक हो गया। सारा ने बताया कि खुद अमृता सिंह ने उन्हें सैफ की शादी के लिए तैयार किया था।

सारा ने ये भी बताया कि जब भी उनके घर में कोई झगड़ा होता है तो उनकी मम्मी अमृता सिंह कहती हैं कि अब्बा की तरह हरकतें मत करो वहीं सैफ भी उनसे कहते हैं कि अपनी मां की तरह हरकतें मत करो। सारा ने हंसते हुए कहा कि मैंने इन दोनों को बताया कि जब दो लोग एक बच्चा पैदा करते हैं तो उनके गुण उस बच्चे में आना लाज़िमी है। मेरे मां बाप अजीब हैं तो मैं भी अजीब हूं।

इस शो में सबसे प्यारी चर्चा थी तैमूर की। तैमूर की एक फोटो खींचने का फोटोग्राफर को 1500 रूपया मिलता है। ये रेट खुद सैफ ने बताया। जबकि करण जौहर का कहना था कि रेट ज़्यादा है और सबसे ऊपर है। सारा ये सुनकर ही चौंक गईं कि हर किसी का एक रेट है और इस रेट कार्ड में वो भी शामिल हैं।

वैसे जानिए इस दौरान और क्या क्या खुलासे हुए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X