सैफ अली खान ने हिदायत दी है - पैसे कमाओ तो मेरी बेटी मिलेगी, इसलिए मैं पैसे कमा रहा - कार्तिक आर्यन
कॉफी विद करण के नए मेहमान थे कार्तिक आर्यन और कृति सैनन और दोनों ने काउच पर बैठकर काफी खुलासे किए। करण जौहर ये जानकर हैरान रह गए कि दोनों ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। वहीं कृति ने खुलासा किया कि जब वो और कार्तिक, लुका छिपी की शूटिंग, ग्वालियर में कर रहे थे तो लोगों ने कार्तिक के नाम के पोस्टर लगाए थे जिन पर बड़ा बड़ा लिखा था - सन ऑफ ग्वालियर।
तब से कृति के फोन पर कार्तिक का यही नाम सेव है। वहीं दोस्तों को कॉल करते समय कृति सैनन ने भी अर्जुन कपूर को कॉल लगाया। अर्जुन ने इस शो पर सबका फोन उठाया है लेकिन कृति की किस्मत नहीं चमकी। वहीं दूसरी तरफ, दोनों ही एक्टर्स से करण जौहर ने नेपोटिज़्म पर बात छेड़ते हुए, स्टार किड्स और अपनी ज़िंदगी में फर्क के बारे में पूछा।

जहां कार्तिक आर्यन ने कहा कि भले ही मुझे संघर्ष करने में समय लगा लेकिन मेरी ईक्वेशन वरूण, रणबीर और बाकी लोगों से कभी बदली नहीं। वो लोग आज भी मुझसे उतने ही अच्छे से बात करते हैं और पहले भी करते थे। वहीं मैं मानता हूं कि उन्हें चीज़ें आसानी से मिलीं लेकिन फिर उन्होंने खुद को बेहतरीन तरीके से साबित भी किया है।
वहीं कृति ने बताया कि हां मैं मानती हूं कि बाकी लोगों को काम में सहूलियत मिलती हैं। उन्हें ज़्यादा मौके मिलते हैं, ज़्यादा अच्छी स्क्रिप्ट ऑफर होती हैं और स्टार किड्स अपने डेब्यू से पहले ही उतने पॉपुलर हो जाते हैं कि उनके काम को तारीफें मिलना और तवज्जो मिलना ज़्यादा आसान हो जाता है।
जानिए इस काउच पर और क्या क्या खुलासे हुए -


Click it and Unblock the Notifications
