कॉफी विद करण सीज़न 6: मैं सलमान को धक्का दे दूंगा तो भी भाई कभी नहीं डूबेंगे - आमिर खान
कॉफी विद करण के सबसे ताज़ा मेहमान थे आमिर खान जिन्होंने इस बार शो को मसालेदार बनाने का मौका अपने हाथ से नहीं जाने दिया। जहां एक तरफ, आमिर खान ने खुलकर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और मी टू मूवमेंट के बारे में बात की वहीं उन्होंने पूरा ध्यान रखा कि शो को पूरा मसाला मिल जाए। भले ही इसके लिए आमिर खान ने सलमान खान के स्वैग का इस्तेमाल किया, वो भी एक नहीं दो बार।
दरअसल, आमिर खान से एक सवाल पूछा गया कि अगर शाहरूख खान आपके पड़ोसी होंगे तो क्या मांगने आएंगे। आमिर का जवाब था - सिगरेट। फिर आमिर से पूछा गया कि अगर सलमान खान पड़ोसी होंगे तो क्या उधार लेंगे। इस पर आमिर का जवाब था कि सलमान कुछ पूछेगा या मांगेगा नहीं, वो सीधा उठाकर ले जाएगा।

ये जवाब सुनकर, करण जौहर और मलाईका अरोड़ा खान फट कर हंस पड़े। इसके बाद, मलाईका अरोड़ा खान ने आमिर को ऑप्शन दिया कि अगर एक नाव पर शाहरूख और सलमान हैं और आपको किसी को धक्का देना पड़े तो किसे देंगे। तो आमिर ने बिना समय लिए सलमान का नाम लिया।
हालांकि सलमान का नाम लेने के पीछे आप आमिर खान का कारण सुनेंगे तो हंस हंस कर लोट पोट हो जाएंगे। आमिर का कहना था कि मैं सलमान को धक्का दे दूंगा क्योंकि भाई तो डूबेंगे नहीं। आमिर अपने इस जवाब से सबको इतना खुश कर चुके थे कि जीत भी उन्हीं की हुई। लेकिन मज़ेदार ये है कि आमिर ने भी इस बात को तुरंत भांप लिया।
गिफ्ट हैंपर जीतते ही आमिर ने कहा कि ये केवल मेरे भाई तो डूबेंगे नहीं वाले जवाब के लिए है ना। अभी तो तुम लोग देखना इस जवाब के लिए मैं सारे अवार्ड ले जाऊंगा। गौरतलब है कि कॉफी विद करण में इस सीज़न, जो सबसे बेस्ट जवाब देगा उसी ऑडी कार का ईनाम मिलेगा और आमिर ने साफ किया कि ये ऑडी तो अब उनकी है।
खैर, जानिए, इस एपिसोड में आमिर ने और क्या क्या दिलचस्प खुलासे किए


Click it and Unblock the Notifications
