Ouch: शाहरुख के साथ इन तीन सुपरस्टार डायरेक्टर ने जो किया!
कॉफी विद करण का लेटेस्ट एपिसोड आ चुका है और इस बार बॉलीवुड के तीन बड़े डायरेक्टर शाहरूख - सलमान के कुछ सीक्रेट खोलने पर उतर आए हैं। वहीं शाहरुख खान के साथ जो हुआ वो तो कतई नहीं होना चाहिए था।
बॉलीवुड में दो ही तरह के लोग हैं - एक शाहरूख खान फैन्स और दूसरे सलमान खान फैन्स। और इन दोनों की फिल्मों के बारे में इन फैन्स को सब कुछ पता होता है। लेकिन कम से कम बॉलीवुड से जुड़े लोग शाहरूख और सलमान के इतने बड़े फैन नहीं हैं जितना दिखते हैं।
दरअसल, कॉफी विद करण के ताज़ा एपिसोड में कबीर खान, इम्तियाज़ अली और ज़ोया अख्तर एक साथ दिखे और तीनों ने काफी मस्ती की। अब तीनों ही शाहरूख - सलमान के साथ काम कर चुके हैं।

ऐसे में करण जौहर ने अपनी क्विज़ के दौरान एक सीधा सा सवाल पूछा कि कोई भी ऐसी तीन फिल्में बताइए जिनमें शाहरूख का नाम राहुल है। औऱ तीनों ही एक दूसरे को देख हंसने लगे।
अब बताइए भला ऐसा कोई शाहरूख फैन करता है भला। अभी पूछा जाए कि सलमान की प्रेम नाम वाली फिल्में बताइए तो तुरंत बता देंगे लेकिन शाहरूख के साथ ऐसी नाइंसाफी!
["शाहरूख के बारे में अभी कुछ नहीं बोलूंगा...बाद में बोलूंगा]
वैसे अगर आपको शाहरूख की राहुल नाम वाली फिल्में याद हैं तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइए। और सलमान वाली क्विज़ खेलने के लिए क्लिक करिए यहां।
कॉफी विद करण में जो भी आता है, कुछ ना कुछ विवादास्पद बोलकर ही चला जाता है -


Click it and Unblock the Notifications