सलमान ने क्या कहा जब करन ने पूछा कैटरीना की बॉडी पर खुलें आंखें तो क्या करेंगे!
सलमान खान इससे पहले कॉफी विद करन शो के किसी भी सीजन में नहीं गये हैं। लेकिन कॉफी विद करन सीजन 4 में बतौर गेस्ट जाकर सलमान खान ने काफी मस्ती की और करन के साथ मिलकर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर पूछे गये हर एक सवाल का जवाब दिया। लेकिन करन ने एक ऐसा सवाल पूछा जिसपर सलमान ने कहा कि क्या आदमी हो यार क्या क्या सवाल पूछते हो। करन जौहर ने सलमान खान से पूछा कि अगर किसी दिन उनकी आंखें कैटरीना कैफ की बॉडी पर खुलें तो वो क्या करेंगे। इस सवाल को सुनते ही सलमान खान का चेहरा लाल हो गया और वो बहुत ज्यादा शर्मा से गये। सलमान ने कहा क्या आदमी है ये कुछ भी पूछता है।
सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी कॉफी विद करन के चौथे सीजन के गेस्ट बने थे। कॉफी विद करन का चौथा सीजन 1 दिंसबर से टेलीकास्ट होगा। स्टार वर्ल्ड पर टेलीकास्ट होने वाले इस शो में अभी तक बॉलीवुड का हर एक बड़ा सेलिब्रिटी आ चुका है। लेकिन सलमान खान पहली बार इस शो का हिस्सा बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications
