इस शो में मलाइका खोलेंगी...अरबाज से अपने टूटे रिश्ते का राज!
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा पहली बार किसी चैट शो में नजर आएंगी। वह करण जौहर के लोकप्रिय शो कॉफी विद करण का हिस्सा बनेंगी।
कॉफी विद करणमें गर्म कॉफी के साथ दिलचस्प मेहमानों की आवाजाही शुरू है। इस बीच खबर आयी है कि करण के इस सेलिब्रिटी चैट शो में मलाइका अरोड़ा भी एंट्री लेने वाली हैं। इतना ही नहीं करण के कॉफी काउच पर मलाइका के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई और गेस्ट दिखाई देंगे।
मलाइका का साथ देने के लिए नेहा धूपिया, निर्देशक अयान मुखर्जी और रोहन जोशी भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। यह सभी गेस्ट एक एपिसोड में एक साथ एंट्री लेने जा रहे हैं।

करण के शो कॉफी विद करण की हमेशा से दो खासियत रही है, पहला ये कि वह ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों को अपने शो का हिस्सा बनाते हैं, जो पहले से करण के करीबी हो। दूसरा यह कि करण के तरह उनके सेलिब्रिटी दोस्तों की लाइफ भी काफी रोचक है। ऐसे में उनके शो की टीआरपी भी हाई रहती है। इसके साथ करण कई ऐसी बड़ी फिल्मों के एक्टरों को भी अपने शो में बुलावा भेज रहे हैं, जिनकी फिल्मों के साथ एक्टर भी पूरे साल किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहे हैं।
बहरहाल ,हाल ही में अरबाज खान अपने भाई सलमान खान और सोहेल खान के साथ इस शो में शामिल हुए थे। उस वक्त अरबाज ने जमकर मलाइका से अपने रिश्ते के टूटने की हंसी उड़ाई थी। ऐसे में मलाइका ,अरबाज से अपने टूटे रिश्ते और नए रिश्ते को लेकर कौन सी सच्चाई सामने लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
इसके साथ अयान मुखर्जी अपने दोस्त रणबीर कपूर के जीवन के कौन से राज खोलते हैं, यह भी इस शो के फोकस में रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications