हार्दिक पांड्या- केएल राहुल से करण जौहर का बदला, फैंस ने कहा खून का बदला खून Video
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को 'कॉफी विद करण' शो पर महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान के बाद बीसीसीआई ने प्रतिबंधित कर ऑस्ट्रेलिया से वापस बुला लिया। हार्दिक ने खुद को घर में बंद कर लिया है। फिलहाल हार्दिक और राहुल का परिवार बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कॅाफी विद करण में हार्दिक और राहुल वाले एपिसोड का एक हिस्सा वायरल हो रहा है।

यूजर्स का कहना है कि करण जौहर ने हार्दिक और राहुल से बदला लिया है। तभी शो से बाहर आने के बाद दोनों की हालत खराब है। इस वीडियो में करण जौहर राहुल से पूछ रहे हैं कि हाल ही में आपने कौन सी ओवररेटेड फिल्म देखी है?
(नीचे देखिए VIDEO)


Click it and Unblock the Notifications











