"सलमान थोड़ा टेढ़ा है...पैसे की मदद तो अक्षय से लूंगा" - आमिर खान
कॉफी विद करण में जो भी आता है कुछ ना कुछ ऐसा ज़रूर बोल जाता है जिस पर लोग या तो मज़े लेते हैं या फिर चौंक जाते हैं। इस बार आमिर खान ने भी सलमान और अक्षय पर ऐसा ही कुछ बोल दिया है।
आमिर खान इस साल केवल कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहे। कभी उन्हें देशद्रोही बुलाकर, उनका नया धर्म तय किया गया तो कभी सलमान की सुलतान से उनके पंगे लेना लोगों को अटपटा लगा।
लेकिन दंगल के पहले पोस्टर के साथ ही आमिर खान ने सबका दिल जीतते हुए सबका ध्यान अपनी फिल्म की तरफ कर लिया। अब आमिर खान ने कॉफी विद करण पर खुलकर बातचीत की है सलमान खान और अक्षय कुमार के बारे में।

आमिर खान से कुछ सवाल पूछे जा रहे थे जिनके आमिर ने बड़े मज़ेदार जवाब दिए। आमिर ने कहा कि सलमान खान थोड़ा टेढ़ा है तो मैं नॉर्मल मामलों में उसकी सलाह लूंगा।
लेकिन फिल्मों की बात करें और फिल्मों पर पैसे लगाने की बात करूं तो मैं अक्षय कुमार से सलाह लूंगा क्योंकि मैंने सुना है कि उसके ऑफिस में पैसों से भरी एक तिजोरी है।
गौरतलब है कि आमिर खान हमेशा से ही अपने बड़बोलेपन की वजह से फंसते हैं। हाल ही में शाहरूख खान भी इसी वजह से फंस चुके हैं। हालांकि उन्होंने ऐश्वर्या राय से हिसाब बराबर किया है।
वहीं दूसरी तरफ शो पर अजीबोगरीब बातें करने के बाद, ये सारे सितारे इल्ज़ाम लगाते हैं कि करण जौहर उनके मुंह से बातें निकलवा लेते हैं।
जानिए अब तक कॉफी विद करण पर किसने क्या क्या धमाकेदार बोला -


Click it and Unblock the Notifications