Koffee With Karan 8: शर्मिला टैगोर ने हिंदी शब्द ना समझ पाने पर सैफ की लगाई क्लास, बोलीं-‘तुम एक हिंदी एक्टर..

Koffee with karan 8, sharmila tagore

Koffee With Karan 8: करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर फिल्म मेकर है। बता दे कि इन दिनों उनका शो 'कॉफी विद करण 8' काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही के एपिसोड में शर्मिला टैगोर और बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान ने शिरकत की। जहां पर शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान को फटकार लगाते हुए नजर आई। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके कई बार समझाने के बावजूद भी सैफ अली खान एक हिंदी का शब्द नहीं समझ पा रहे थे।

शर्मिला टैगोर ने बेटे सैफ अली खान के प्रति बताया पुत्र मोह

दरअसल हुआ कुछ यूं की करण जौहर ने शर्मिला टैगोर से सवाल किया कि "मेरी बात सारा अली खान से हुई। तब उन्होंने बताया कि मैं अपनी दादी की पसंदीदा बनना चाहती हूं। लेकिन दादी शर्मिला के फेवरेट तो उनके बेटे सैफ अली खान है।" जिस पर शर्मिला टैगोर ने जवाब देते हुए कहा कि "ये पुत्र मोह है।" लेकिन करण और सैफ दोनों ही पुत्र मोह का मतलब समझ नहीं पाए। दोनों ही इस शब्द के अलग-अलग मतलब बताने लगे और इसी दौरान सैफ अली खान अपनी मां से पूछते हैं कि "क्या यह है आपने बंगाली शब्द बोला है।"

शर्मिला टैगोर ने लगाई सैफ अली खान की क्लास

करण जौहर और सैफ अली खान दोनों ही इस शब्द का मतलब समझने के लिए मशक्कत करने लगे। काफी देर बाद उन्होंने पुत्र मोह का मतलब 'माय सन' यानि कि 'मेरा बेटा' बता दिया। जिस पर सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर अपने माथे पर हाथ पटकते हुए कहती है कि "सैफ तुम तो एक हिंदी एक्टर हो और तुमको इसका मतलब तक नहीं पता है।" शर्मिला टैगोर ने दोनों को डांटते हुए मतलब बताया कि "बेटे के साथ मां के अटैचमेंट को पुत्र मोह कहा जाता है।"

मां के डांटने के बाद सैफ अली खान में आया बदलाव

सैफ के दौरान सैफ अली खान ने यह भी बताया कि एक बार उनकी मां शर्मिला ने उनको डांट दिया था और कहा था कि तुम एक्टर की तरह बात बिल्कुल भी नहीं करते हो। तुम कुछ पढ़ते हो और ना ही अच्छी फिल्मों को देखते हो। क्या तुम एक्टिंग को आर्ट की तरह समझते हो। सैफ अली खान ने आगे कहा कि बाद में मैं खुद पर काम करना शुरू किया और एक्टिंग की आर्ट से मुझे प्यार हो चुका है। इसके बारे में मैंने कभी भी पहले सोचा तक नहीं था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X