Koffee With Karan: इंटरव्यू में ही रणवीर और दीपिका हो गए कोजी, करण ने रोका तो एक्टर ने कहा- 'ठरकी अंकल'

Koffee With Karan 8 New Promo: कुछ ही दिनों में 'कॉफी विद करण 8' शुरू होने वाला है। ऐसी अफवाह थी कि करण जौहर के चैट शो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहले मेहमान होंगे और इसकी पुष्टि हो गई है क्योंकि कॉफ़ी विद करण 8 से दीपिका और रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
करण जौहर ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को इंट्रोड्यूस करवाया और उनकी हॉटनेस, उनकी केमिस्ट्री की प्रशंसा करना बंद नहीं कर सके। कॉफी विद करण 8 के प्रोमो के अनुसार, करण कपल की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वे बहुत हॉट लग रहे हैं, जिस पर रणवीर जवाब देते हैं, 'धन्यवाद ठरकी अंकल।' करण उनसे कहते हैं, "तुझसे तो मैं बाद में बात करता हूं," जिसे सुनकर दीपिका हंसने लगती हैं।
बाद में करण रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से उनकी गुप्त सगाई के बारे में पूछते हैं। रणवीर ने खुलासा किया कि 2015 में उन्होंने उन्हें प्रपोज किया था। एक्टर ने कहा, "इससे पहले के कोई और आ जाए, मैं जाकर चप्पल रख देता हूं," जिस पर दीपिका कहती हैं, "एडवांस बुकिंग।"
प्रोमो में, हम करण को दीपिका से पूछते हुए भी देखते हैं कि क्या वह रॉकी रंधावा को डेट करेंगी, जिस पर दीपिका जवाब देती हैं कि वह पहले से ही रॉकी रंधावा से शादी कर चुकी हैं। करण ने दीपिका से पूछा कि उन्हें लगता है कि रणवीर के अलावा उनकी केमिस्ट्री किसके साथ बेहतर है। दीपिका फाइटर में अपने काम के बारे में चिढ़ाते हुए ऋतिक रोशन का नाम लेती हैं और कहती हैं कि जल्द ही ऋतिक के साथ मेरी सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। रणवीर कहते हैं कि वह इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रोमो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एपिसोड मजेदार होने वाला है। रणवीर और दीपिका एक-साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं, ब्लैक रंग में ट्विन करके उन्होंने तापमान और ज्यादा बढ़ा दिया है। आपको बता दें, इस कपल ने साल 2018 में इटली में जाकर शादी कर ली थी। दोनों की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications